Panipat: फैक्टरी में जहरीले टैंक की सफाई के दौरान हादसा, 2 श्रमिकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Edited By Deepak Kumar, Updated: 22 Sep, 2025 01:57 PM

panipat accident during cleaning of toxic tank in factory workers died

पानीपत में एक टेक्सटाइल फैक्टरी में जमीन के नीचे बने केमिकल युक्त पानी के टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई।

डेस्कः बीते शनिवार शाम पानीपत में एक टेक्सटाइल फैक्ट्री में जमीन के नीचे बने केमिकल युक्त पानी के टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 2 कर्मचारियों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री टैंक में सफाई करने उतरे राजकुमार की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी कृष्ण (निवासी अतरौलपुर) और इमरान बेसुध हो गए। दोनों को सिवाह गांव के पास जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हालत गंभीर होने पर कृष्ण को दिल्ली रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान तीसरे दिन उनकी भी मौत हो गई। वहीं, इमरान की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। रविवार को मृतक राजकुमार के परिजन बड़ी संख्या में फैक्टरी पहुंचे और फैक्टरी मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए रोष जताया। इसके बाद परिजन थाना सनौली पहुंचे और वहां भी हंगामा किया। मृतक राजकुमार के पिता रोहताश ने आरोप लगाया कि फैक्टरी मालिक ने बिना किसी सुरक्षा उपकरण के राजकुमार को केमिकल टैंक की सफाई के लिए मजबूर किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) और अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के पदाधिकारी भी थाने पहुंचे। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर फैक्टरी मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक राजकुमार अपने पीछे 12 साल की बेटी और 10 साल के बेटे को छोड़ गए हैं। परिजनों का कहना है कि दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सज़ा मिलनी चाहिए।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!