कुरुक्षेत्र: लाडवा विधानसभा में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे सीएम सैनी, किया ये दावा

Edited By Deepak Kumar, Updated: 01 Dec, 2024 09:01 PM

kurukshetra news cm nayab singh saini arrived to meet workers in ladwa assembly

कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री नायब सैनी मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2029 में हरियाणा में भाजपा चौथी बार 75 पार का आंकड़ा पूरा करेंगी।

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री नायब सैनी मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 दिसम्बर पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में प्रदेश से 1 लाख महिलाएं शिरकत करेंगी।

साथ में उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के प्रदेश में 50 लाख नए सदस्य का लक्ष्य है और लाडवा विधानसभा से एक लाख नए भाजपा सदस्य बनाए जाएंगे। सीएम ने दावा किया कि 2029 में हरियाणा में भाजपा चौथी बार 75 पार का आंकड़ा पूरा करेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पास न कोई मुद्दा है, न कोई नीति और न ही कोई नेता। इसलिए अपनी हार का सारा जिम्मा ईवीएम मशीनों को देने का काम कर रही हैं। जबकि जहां से कांग्रेस को जीत हासिल हुई हैं वहां पर यह मुद्दा नहीं हैं। 

उन्होंने कहा कि इस कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में झूठ और संविधान का सहारा लिया, लेकिन पूरी दुनिया के सामने कांग्रेस का झूठ और असली चेहरा नजर आ गया हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी के पास बैठक में भी चर्चा करने का कोई विषय नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी व कांग्रेसी एक ही थाली में मिलकर खाते हैं और एक जैसी झूठी बयान बाजी करते हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!