कुरुक्षेत्र में रिटायर्ड फौजी से 16.5 लाख की ठगी, पुलिस में भर्ती का दिया था झांसा

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Mar, 2026 03:14 PM

retired army man duped of rs 16 5 lakh in kurukshetra

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र में पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक रिटायर्ड फौजी से करीब 16.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) की वेटिंग लिस्ट में नाम डलवाने का भरोसा दिया...

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र में पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक रिटायर्ड फौजी से करीब 16.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) की वेटिंग लिस्ट में नाम डलवाने का भरोसा दिया था। काम न होने पर पैसे वापस मांगने पर आरोपी उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे।

पुलिस को दी शिकायत में गुरदेव सिंह निवासी नीमवाला गांव ने बताया कि वह चंडीगढ़ पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। गुरमीत सिंह उसका बचपन का दोस्त है और दोनों सेना से रिटायर हो चुके हैं। गुरमीत फिलहाल हरियाणा पुलिस में SPO के तौर पर कार्यरत है। गुरदेव सिंह ने बताया कि सेना से रिटायर होने के बाद उसने साल 2021 में हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसका नाम रिजल्ट में नहीं आया। इस पर गुरमीत सिंह ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसका नाम वेटिंग लिस्ट में डलवा देगा। इसके लिए उसने अपनी बुआ के बेटे गुरजीत और कुलदीप उर्फ जेलदार से उसकी मुलाकात करवाई।

आरोप है कि तीनों ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे 16.50 लाख रुपये मांगे। गुरदेव सिंह ने 29 अक्टूबर 2022 को गुरमीत के बैंक खाते में 12.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद मार्च 2023 में कुलदीप के खाते में 2 लाख रुपये और 2 लाख रुपये नकद दिए। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने भरोसे के तौर पर उसे 10 लाख और 4.50 लाख रुपये के दो खाली चेक भी दिए थे। लेकिन बाद में उसका नाम वेटिंग लिस्ट में नहीं आया। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे और उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!