Jhajjar News : सड़क हादसे ने छीनीं परिवार की खुशियां, बस की टक्कर से पुलिस के SPO की मौत

Edited By Krishan Rana, Updated: 14 Mar, 2026 06:53 PM

jhajjar news road accident snatches away family s happiness police spo dies af

झज्जर पुलिस में एसपीओ के पद पर तैनात एक जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक

झज्जर (दिनेश मेहरा) : झज्जर पुलिस में एसपीओ के पद पर तैनात एक जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय विजयभान पुत्र जयसिंह निवासी गांव शेरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजयभान ड्यूटी खत्म करने के बाद स्कूटी पर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान दुजाना गांव के पास एक रोडवेज बस ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विजयभान वर्ष 2014 में हरियाणा पुलिस में एसपीओ के पद पर भर्ती हुआ था। फिलहाल वह डीसीपी बहादुरगढ़ की सुरक्षा में तैनात था और अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभा रहा था। ड्यूटी खत्म करने के बाद वह रोज की तरह स्कूटी पर अपने घर जा रहा था,लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने उसके परिवार की खुशियां छीन लीं। 

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

मृतक की 3 बेटियां और एक बेटा है

मृतक विजयभान अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। उसके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!