Accident : शादी से लौट रहा था परिवार, बल्लभगढ़ में ट्रक ने रौंदा लोडर टेंपो....बच्चे सहित 3 लोगों की मौत

Edited By Isha, Updated: 10 May, 2026 12:51 PM

truck crushes loader tempo in ballabhgarh

शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब शुक्रवार देर रात हरियाणा के सोहना-बल्लभगढ़ मार्ग पर एक ट्रक ने लोडर टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो...

डेस्क: शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब शुक्रवार देर रात हरियाणा के सोहना-बल्लभगढ़ मार्ग पर एक ट्रक ने लोडर टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार भदरौली निवासी गजेंद्र अपने गांव ट्यूबवेलपुरा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शुक्रवार शाम वह परिवार के सदस्यों के साथ गुरुग्राम लौट रहे थे। उनके जीजा रामनिवास निवासी बरपुराजोर थाना पिढौरा अपनी पत्नी अर्चना (21), बेटा मृदुल (3) और बेटी साक्षी (4) को बाइक से लेकर चल रहे थे। रास्ते में बच्चों को नींद आने र रामनिवास ने पत्नी और बच्चों को गजेंद्र के लोडर टेंपो में बैठा दिया। शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे सोहना, बल्लभगढ़ के नजदीक पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपों में टक्कर मार दी।

हादसे में ऑटो सवार चांदनी पत्नी गजेंद्र, मृदुल और सरोज कांति (20) निवासी शमसाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। अर्चना, साक्षी, निवासी गांव बरपुराजोर और यशपाल पुत्र नवल सिंह (35), प्रीति पत्नी यशपाल (35), तमन्ना पुत्री यशपाल, लक्की पुत्र यशपाल निवासी गोपीपुरा थाना बासौनी तथा अयांश पुत्र गजेंद्र (4) निवासी भदरौली घायल हो गए। सभी का उपचार चल रहा है। रामनिवास और उसका साला गजेंद्र गुरुग्राम में सेल्समैन का काम करते हैं। दोनों परिवार वहीं रहते हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!