Bahadurgarh में भाई-बहन ने चमकाया स्कूल का नाम, दोनों ने 12वीं में मेरिट की हासिल...पूरे गांव में खुशी का माहौल

Edited By Krishan Rana, Updated: 20 May, 2026 04:02 PM

brother and sister achieve amazing feat in bahadurgarh both achieve merit in 12

कोई कोई सरकारी स्कूल आज भी प्राइवेट स्कूल से कहीं ज्यादा बेहतर है। हम बात कर रहे हैं बहादुरगढ़ के पीएमश्री स्कूल परनाला की। यहां एक भाई-बहन

बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार) : कोई कोई सरकारी स्कूल आज भी प्राइवेट स्कूल से कहीं ज्यादा बेहतर है। हम बात कर रहे हैं बहादुरगढ़ के पीएमश्री स्कूल परनाला की। परनाला गांव के पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाहरवीं के 50 छात्र छात्राओं ने हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में मेरिट हासिल की है। खास बात ये है कि इस स्कूल में भाई बहन की एक जुड़वां जोड़ी भी पढ़ाई कर रही है और उनके पिता शिवचरण इसी स्कूल में संस्कृत के अध्यापक भी हैं। सुबह अपने बच्चों को साथ लेकर स्कूल आते हैं क्योंकि यंहा विज्ञान संकाय की पढ़ाई भी बेहतर होती है। 

हरियाणा बोर्ड की बाहरवीं कक्षा के परिणामों में मास्टर शिवचरण के बेटे कार्तिक ने 95.4 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉप किया है। उसकी बहन कीर्ति ने विज्ञान संकाय में ही 92 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। कीर्ति डॉक्टर तो कार्तिक इंजीनियर बनना चाहता है।

सरकारी स्कूल में पढ़ते पढ़ते कार्तिक ने दो बार एनडीए की परीक्षा पास कर ली है। यही नहीं कार्तिक ने जेई मेन एग्जाम में 99.7 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए टॉप भी किया है। दोनों बच्चों का मानना है कि सरकारी स्कूल में उन्होंने अपनी इच्छा से दाखिल लिया था और यहां पढ़ाई प्राइवेट से बेहतर होती है क्योंकि दसवीं कक्षा तक उन्होंने प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई की थी और अब सरकारी स्कूल से पढ़ाई की है।

 मास्टर शिवचरण का कहना है सरकारी स्कूल का हर अध्यापक छात्रों को पूरी लगन के साथ पढ़ाता है। विशेषज्ञ अधयापक भी हैं और भारी भरकम फीस का झंझट भी नहीं। सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अशोक परनाला ने प्रतिभशाली छात्रों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि मास्टर शिवचरण ने अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाकर और कामयाब कर दूसरों के लिए मिशाल पेश की है।

उन्होंने कहा कि समाज के हर तबके को मास्टर शिवचरण से प्रेरणा लेकर अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में करवाना चाहिए क्योंकि यंहा शिक्षा के साथ संस्कार भी मिलते हैं। स्कूल में समारोह आयोजित कर बाहरवीं के साथ दसवीं कक्षा में स्कूल टॉप करने वाले छात्रों का भी सम्मान किया गया।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!