बहादुरगढ़ में चोरों का आतंक, एक ही रात में कई दुकानों में सेंध लगाकर लाखों की चोरी; दहशत में व्यापारी

Edited By Harman, Updated: 01 Aug, 2026 01:21 PM

lakhs of rupees stolen by breaking into several shops in bahadurgarh

बहादुरगढ़ के रेलवे रोड स्थित अग्रसेन मार्केट में चोरों ने बीती रात तीन दुकानों में सेंध लगाकर नकदी व सामान चोरी कर लिया, जबकि दो अन्य दुकानों में भी सेंध लगाने का प्रयास किया गया।

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : बहादुरगढ़ के रेलवे रोड स्थित अग्रसेन मार्केट में चोरों ने बीती रात तीन दुकानों में सेंध लगाकर नकदी व सामान चोरी कर लिया, जबकि दो अन्य दुकानों में भी सेंध लगाने का प्रयास किया गया। वारदात से व्यापारियों में रोष है। खास बात यह है कि चोरी का शिकार हुई दो दुकानों में करीब 10 महीने पहले भी इसी तरीके से वारदात हुई थी।

शनिवार सुबह दुकान मालिक पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा मिला और दीवारें टूटी हुई थीं। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चोर वैश्य स्कूल की तरफ से दुकानों के पीछे पहुंचे और दीवारों में सेंध लगाई। चोरों ने देहाती भंडार, देहाती तंबाकू भंडार और दिव्या गारमेंट्स को निशाना बनाया। देहाती भंडार के संचालक विनोद के अनुसार, दुकान से कृषि यंत्र, कढ़ाई, तसले समेत काफी सामान सहित 2 लाख रुपये की नकदी चोरी हुई है। उनके बेटे रवि की साथ लगती देहाती तंबाकू भंडार से हुक्के की टंकियां, पीतल का सामान, हुक्के का सामान और हजारों की नकदी चोरी की गई। वहीं साथ लगती एक और दुकान दिव्या गारमेंट से भी कपडे व नकदी चुराई गई है।

इसके अलावा अग्रवाल तंबाकू भंडार की दीवार और सिंगला किरयाणा स्टोर की छत में सेंध लगाने का प्रयास किया गया। दुकानदारों के अनुसार, पिछले साल 7 सितंबर की रात भी देहाती भंडार और दिव्या गारमेंट्स में इसी तरह चोरी हुई थी। लगातार हो रही वारदातों को लेकर व्यापारियों ने पुलिस से जल्द आरोपियों को पकडने और रात के समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!