झज्जर में LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी...खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की कई दुकानों पर रेड से मचा हड़कंप

Edited By Harman, Updated: 25 Jul, 2026 02:38 PM

black marketing of lpg cylinders in jhajjar

हरियाणा के झज्जर में घरेलू गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी और कमर्शियल इस्तेमाल की शिकायतों पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग ने बड़ी कार्रवाई की।

झज्जर : हरियाणा के झज्जर में घरेलू गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी और कमर्शियल इस्तेमाल की शिकायतों पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने झज्जर शहर और सिलानी गांव की कई दुकानों पर छापेमारी की और 20 घरेलू व सात कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए।

विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ जगहों पर घरेलू गैस सिलेंडरों को गैर-कानूनी तरीके से बेचा और कमर्शियल कामों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने एक विशेष अभियान चलाया। टीम के पहुंचते ही कई दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!