युवा कांग्रेस ने लॉन्च किया ‘आओ बदलें बहादुरगढ़’ अभियान का पोस्टर, कॉलोनियों और सेक्टरों में जाकर उठाएगी जनसमस्याएं

Edited By Krishan Rana, Updated: 09 Aug, 2026 08:01 PM

youth congress launches poster of  let s change bahadurgarh  campaign will visi

भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली रोड स्थित पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून के कार्यालय में

बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार): भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली रोड स्थित पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून के कार्यालय में ‘आओ बदलें बहादुरगढ़’ अभियान का पोस्टर लॉन्च किया गया। पोस्टर का विमोचन पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून और कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय यादव ने किया। इस अवसर पर हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश मीडिया अध्यक्ष प्रदीप यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभियान के तहत युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बहादुरगढ़ की तमाम कॉलोनियों और सेक्टरों में पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद करेंगे और स्थानीय समस्याओं की जानकारी जुटाकर उन्हें प्रमुखता से उठाएंगे। कार्यकर्ता मौके पर समस्याओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के साथ उनकी जानकारी प्रशासन और संबंधित विभागों तक पहुंचाएंगे, ताकि समस्याओं का जल्द समाधान कराया जा सके। समाधान होने तक संबंधित विभागों से लगातार फॉलोअप भी किया जाएगा।

पोस्टर में शहर की प्रमुख समस्याओं को अभियान का हिस्सा बनाया गया है। इनमें कूड़ा प्रबंधन और साफ-सफाई में सुधार, बाजारों के आसपास पार्किंग व्यवस्था, सुगम यातायात, साफ एवं स्वच्छ पेयजल, पर्यावरण संरक्षण, बरसात में जलभराव और सीवर की समस्या से निजात, अंधेरे से रोशनी की ओर, आवारा पशुओं और बंदरों से राहत तथा गड्ढामुक्त सड़कें शामिल हैं।

पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि बहादुरगढ़ की जनता लंबे समय से मूलभूत समस्याओं से परेशान है। केवल घोषणाओं से शहर का विकास नहीं होगा, बल्कि धरातल पर काम करना जरूरी है। ‘आओ बदलें बहादुरगढ़’ अभियान के माध्यम से जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाकर संबंधित विभागों पर समाधान के लिए दबाव बनाया जाएगा।

PunjabKesari

कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और उनकी आवाज प्रशासन तक पहुंचाएंगे। वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेश मीडिया चेयरमैन प्रदीप यादव ने कहा कि युवा कांग्रेस अभियान के दौरान शहर के हर क्षेत्र में पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल समस्याएं गिनाना नहीं, बल्कि उन्हें प्रशासन तक पहुंचाकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कराने के लिए लगातार प्रयास करना है।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता वेद प्रकाश प्रधान, बहादुरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सीटू बराही, बहादुरगढ़ शहरी ब्लॉक अध्यक्ष कमल अरोड़ा, माछरौली ब्लॉक अध्यक्ष अजब सिंह, बादली ब्लॉक अध्यक्ष चेतन बाढ़सा, बेरी ब्लॉक अध्यक्ष विजय अहलावत, छारा ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार दलाल, बबलू लाडपुर, प्रवेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, सीताराम, कृष्ण दलाल मातन, मनदीप छारा, सोमबीर गूलिया बादली, आजाद अहलावत, मनीष परनाला, रामकुमार जून, धीरज जून,संजय टायसन व सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!