मां डिप्टी मेयर और बेटा बना मेयर...23 साल की उम्र में तुषार ने ब्रिटेन में रचा इतिहास...परिवार और प्रदेश में खुशियां

Edited By Krishan Rana, Updated: 19 May, 2026 09:27 PM

haryanvi fame spreads across the seven seas tushar becomes mayor in britain at

हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जिससे हर हरियाणवी का सीना गर्व से चौड़ा

हरियाणा डेस्क : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जिससे हर हरियाणवी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। रोहतक के 23 वर्षीय तुषार कुमार ब्रिटेन के एल्स्ट्री और बोरहमवुड टाउन काउंसिल के सबसे कम उम्र के भारतीय मूल के मेयर चुने गए हैं। उनकी मां परवीन रानी भी हर्ट्समेरे बरो काउंसिल में डिप्टी मेयर बनी हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे देश में खुशी की लहर है।

बता दें कि तुषार कुमार की जीत किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उन्होंने लेबर पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और कुल 832 वोट हासिल किए। लेकिन असली हैरानी तब हुई जब कड़े मुकाबले में उन्होंने कंजर्वेटिव उम्मीदवार को सिर्फ 1 वोट के अंतर से मात दे दी।

दोबारा गिनती के बाद नतीजा और भी ऐतिहासिक बन गया, क्योंकि जिस सीट पर लगभग 30 साल से कंजर्वेटिव पार्टी का दबदबा था, वहां अब नया चेहरा जीतकर सामने आया। इसके साथ ही तुषार ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के भारतीय मूल के मेयर बन गए हैं।

कौन हैं तुषार 

जानकारी के मुताबिक, तुषार मूल रूप से हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं। वह 10 साल की उम्र तक रोहतक में ही रहे। इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ रोहतक से यूके चले गए। लेकिन अपनी जन्मभूमि और भारतीय संस्कृति से उनका जुड़ाव कभी कम नहीं हुआ।

उनके माता-पिता शिक्षा के क्षेत्र में ही काम करते हैं। तुषार ने कहा कि मेरी मां ने मुझे अपनी संस्कृति और विरासत से जुड़े रहना सिखाया है।  
 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!