हंसता-खेलता परिवार उजड़ा: 9वीं के छात्र ने पिता के रिवाल्वर से ली खुद की जान, स्टोर रूम में मिला शव

Edited By Isha, Updated: 13 May, 2026 06:50 PM

rohtak news 9th grade student in commits suicide using father s revolver

रोहतक के सेक्टर-33ए में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 14 वर्षीय छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई

रोहतक(दीपक): रोहतक के सेक्टर-33ए में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 14 वर्षीय छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद खुशहाल परिवार में मातम पसर गया, वहीं गांव डीघल में भी शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान गांव डीघल निवासी जनक अहलावत के रूप में हुई है, जो फिलहाल परिवार के साथ सेक्टर-33ए में रह रहा था। जनक 9वीं कक्षा का छात्र था और परिवार का इकलौता बेटा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जनक घर के स्टोर रूम में गया और कनपटी से रिवाल्वर सटाकर गोली चला ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी राकेश मलिक ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार जनक के पिता सतीश दिल्ली के एक सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। परिवार मूल रूप से गांव डीघल के डाल्याण पाना का रहने वाला है। परिवार इलाके के सम्मानित परिवारों में गिना जाता है। जनक के ताऊ राजेश सेना से रिटायर्ड हैं, जबकि दूसरे ताऊ दीपक प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं। परिवार के करीबी लोगों के अनुसार जनक शांत स्वभाव का बच्चा था और परिवार का बेहद लाड़ला था। उसकी अचानक मौत से हर कोई स्तब्ध है और पूरे गांव में गम का माहौल बना हुआ है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!