देश प्रदेश में राक्षसों की सरकार, इन्हें उखाड़ना बहुत जरूरी: जयहिंद

Edited By Shivam, Updated: 02 Apr, 2019 04:19 PM

jaihind said bjp government is devil government

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश-प्रदेश में राक्षसों की सरकार है, जिसे उखाड़ फेंकना बहुत जरूरी है। जयहिंद कुरूक्षेत्र की जाट धर्मशाला में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में...

कुरूक्षेत्र(विनोद खुंगर): आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश-प्रदेश में राक्षसों की सरकार है, जिसे उखाड़ फेंकना बहुत जरूरी है। जयहिंद कुरूक्षेत्र की जाट धर्मशाला में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।  आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी हिस्सा ले रहे है। इस सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के अध्यक्ष नवीन जयहिंद कर रहे हैं।

यहां नवीन जयहिंद ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि देश और प्रदेश को भाजपा ने जमकर लूटा है। पंजाब की ड्रग्स इंस्पेक्टर की मौत पर भी सवाल उठाते हुए कहा माफिया से जुड़े लोग लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं, जो इस सरकार की विफलता है। उन्होंने कहा सरकार को इस मामले में कड़ा एक्शन लेना चाहिए और इस तरह के अफसरों को सुरक्षा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति सरंक्षण के बिना किसी की इतनी बड़ी हिम्मत नहीं हो सकती। एक ईमानदार अफसर की हत्या बहुत ही बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

जयहिंद ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भी ईमानदार अफसर अशोक खेमका को भाजपा ने परेशान कर रखा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन बारे कहा कि जो भी फैसला होगा सभी के सामने होगा। वहीं उन्होंने कहा कि इस देश-प्रदेश में राक्षसों की सरकार है, इन्हें उखाडऩा जरूरी है। हरियाणा में अब कौरवों और पांडवों के बीच युद्ध होने जा रहा है, हम लोग पांडव हैं और हम पूरी तरह से तैयार हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!