Edited By Manisha rana, Updated: 21 May, 2026 08:28 AM

क्या आपने हरियाणा की उस मार्केट के बारे में सुना है जहां रात भर खाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। यहां चारों तरफ लाइट जलती रहती है। आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं हरियाणा के मुरथल की। यह आज भी लोगों के बीच अपनी खास फूड कल्चर के लिए जाना जाता...
हरियाणा डेस्क : क्या आपने हरियाणा की उस मार्केट के बारे में सुना है जहां रात भर खाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। यहां चारों तरफ लाइट जलती रहती है। आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं हरियाणा के मुरथल की। यह आज भी लोगों के बीच अपनी खास फूड कल्चर के लिए जाना जाता है।
दूर-दूर से खाने आते हैं लोग
बता दें कि मुरथल सोनीपत जिले में पड़ता है। ये नेशनल हाईवे-44 पर है। ये दिल्ली से थोड़ी दूरी पर स्थित है। मुरथल 24 घंटे खुले रहने वाले ढाबों के लिए मशहूर है। यहां अमरीक सुखदेव, हवेली मुरथल और गुलशन ढाबा जैसे बड़े ढाबे हैं, जहां लोग दूर-दूर से यहां खाने का आनंद लेने पहुंचते हैं।
पराठे बने लोगों की पहली पसंद
यहां के मक्खन से भरे तंदूरी पराठे लोगों की पहली पसंद माने जाते हैं। आलू, गोभी और पनीर के पराठे को सफेद मक्खन, दही और अचार के साथ परोसा जाता है। इसके अलावा यहां की लस्सी और चाय भी काफी फेमस है। मुरथल अब सिर्फ एक हाईवे स्टॉप नहीं रहा, बल्कि फूड लवर्स के लिए एक खास डेस्टिनेशन बन चुका है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)