Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 May, 2026 06:06 PM

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा प्रदेश की कमान डॉ अर्चना गुप्ता के हाथ में सौंपी है। डॉ अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा हरियाणा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उन्हें...
गुड़गांव, (ब्यूरो): भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा प्रदेश की कमान डॉ अर्चना गुप्ता के हाथ में सौंपी है। डॉ अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा हरियाणा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उन्हें हरियाणा की कमान सौंपी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
भाजपा गुड़गांव महानगर के किसान मोर्चा के महामंत्री धर्मेंद्र तंवर ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि चार दशक के बाद हरियाणा प्रदेश की कमान महिला के हाथ में दी गई है। यह भाजपा की महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि डॉ अर्चना गुप्ता भाजपा नेता और डॉक्टर हैं। संगठनात्मक राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ है। उन्होंने पार्टी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं और महिला नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में अहम भूमिका निभाई है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉ अर्चना गुप्ता संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगी।
धर्मेंद्र तंवर ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब प्रदेश की अहम जिम्मेदारी महिला को सौंपी गई हो। सबसे पहले डॉ कमला वर्मा को साल 1980 से 1983 तक प्रदेश की कमान सौंपी गई थी। वे पहली महिला अध्यक्ष थी। अब प्रदेश की कमान डॉ अर्चना गुप्ता के हाथ सौंपी गई है। वह पंडित मोहन लाल बडोली की टीम में प्रदेश महामंत्री के पद पर थी। फिलहाल प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।