कश्यप समाज की एकता और अधिकारों पर होगा मंथन, 7 जून को प्रदेश स्तरीय महाबैठक : प्रदेश प्रवक्ता मैनपाल कश्यप

Edited By Krishan Rana, Updated: 31 May, 2026 04:56 PM

the unity and rights of the kashyap community will be discussed a state level m

कश्यप महापंचायत हरियाणा द्वारा आगामी 7 जून को करनाल स्थित कश्यप धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का

इंद्री : कश्यप महापंचायत हरियाणा द्वारा आगामी 7 जून (रविवार) को करनाल स्थित कश्यप धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में हरियाणा के विभिन्न जिलों से कश्यप समाज के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारी भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है।

कश्यप महापंचायत हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता मैनपाल कश्यप ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य कश्यप समाज की एकता को मजबूत करना, संगठन का विस्तार करना तथा समाज के अधिकारों और हितों से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा करना है। बैठक में संगठन को गांव, ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में संरक्षक रामकुमार कश्यप (अधिवक्ता), प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर रामजीलाल कश्यप, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तरसेम सिंह कश्यप, प्रदेश महासचिव बलबीर कश्यप, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप, प्रदेश सलाहकार जिले सिंह, प्रदेश सचिव अशोक कश्यप, कानूनी सलाहकार राजपाल कश्यप, जिला अध्यक्ष सुभाष कश्यप, हल्का अध्यक्ष शामलाल कश्यप तथा महिला हल्का प्रधान रेखा कश्यप सहित प्रदेशभर के अनेक पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

मैनपाल कश्यप ने समाज के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर समाज की एकजुटता का परिचय दें और संगठन को मजबूत बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बैठक कश्यप समाज के भविष्य और संगठनात्मक मजबूती के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर उनके साथ काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!