सड़क हादसे में CM सुरक्षा के इंस्पेक्टर की मौत, शादी समारोह से लौट रहा था घर

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Jun, 2022 11:01 AM

inspector of cm security died in a road accident

जींद जिले में रविवार को एक हादसा हो गया। जहां  गांव गोसाईखेड़ा के पास सीमेंट के ट्राले ने पुलिस अधिकारी की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी...

जींद : जींद जिले में रविवार को एक हादसा हो गया। जहां  गांव गोसाईखेड़ा के पास सीमेंट के ट्राले ने पुलिस अधिकारी की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सीएम सुरक्षा के इंस्पेक्टर की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक गांव करेला निवासी जयबीर सीएम सुरक्षा में इंस्पेक्टर के पद पर पंचकूला में तैनात था। वह रविवार को जुलाना में शादी समारोह में आया हुआ था। वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव गोसाईखेड़ा के निकट ट्राले ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई।थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि पुलिस ने ट्राले को कब्जे में ले लिया है। मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!