रिश्तेदारी से लौट रहे थे मां-बेटे...रास्ते में हादसे ने छीन ली मां की जिंदगी...परिवार में पसरा मातम

Edited By Krishan Rana, Updated: 01 Jun, 2026 03:26 PM

mother and son were returning from a relative s house  an accident on the way t

हरियाणा के रोहतक जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां जिले के भगवतीपुर गांव के पास जींद रोहतक रोड NH-352 पर

रोहतक : हरियाणा के रोहतक जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां जिले के भगवतीपुर गांव के पास जींद रोहतक रोड NH-352 पर सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा घायल हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव बेरी पाना बैठाण निवासी सुखविंद्र ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह 29 मई को अपनी मां सुनीता के साथ बाइक से मौसी के घर गए थे। वहां से जब जींद से अपने गांव बेरी आ रहे थे तो भगवतीपुर गांव के पास NH-352 पर एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों बाइक से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में मां की इलाज के दौरान मौत हो गई।

वहीं पुलिस ने बयान के बाद आरोपित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!