डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, अब मौत ने तोड़ा रिश्ता ; नवविवाहिता की मौत से गांव में सनसनी

Edited By Krishan Rana, Updated: 02 Jun, 2026 02:41 PM

married a year and a half ago death has now broken the ties the newlywed s dea

पानीपत के बहरामपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामना आया है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के बहरामपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामना आया है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से नवविवाहिता की मौत हो गई। वहीं मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए जबरदस्ती जहर खिलाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।

मिला जानकारी के अनुसार नवविवाहिता के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर संगीन आरोप लगाते हुए बताया कि डेढ़ साल पहले पायल की शादी बापौली के बरहमपुर गांव में हुई थी। साथ ही पायल की डेढ़ साल की एक बेटी भी थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ससुराल वाले पायल से मारपीट करते थे।

PunjabKesari

उसके बाद भी ससुरालजनों की प्रताड़ना से पायल परेशान चल रही थी, जिसके चलते संदिग्ध परिस्थितियों में पायल ने जहर निगल लिया, जिसके बाद उपचार के दौरान पायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

वहीं मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्यवाही की मांग की है। वही इस मामले में जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!