ओवरलोडिड ट्रैक्टर-ट्राली से टूटी हाई वोल्टेज की तारें, हादसा टला

Edited By Isha, Updated: 16 Oct, 2019 11:19 AM

high voltage wires broken from overloaded tractor trolley accident averted

धान की बोरियों से ओवरलोडिड ट्रैक्टर-ट्राली की वजह से सिनेमा रोड पर 11,000 वोल्ट बिजली की तारें टूटने पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दुकानदारों के अनुसार जब चालक ने लगभग.......

गुहला-चीका (कपिल) : धान की बोरियों से ओवरलोडिड ट्रैक्टर-ट्राली की वजह से सिनेमा रोड पर 11,000 वोल्ट बिजली की तारें टूटने पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दुकानदारों के अनुसार जब चालक ने लगभग 15 फीट ऊंचाई तक धान की बोरियों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को सिनेमा रोड से पार्क रोड पर मोड़ा तो बिजली की तारों में फंस गई जिसकी वजह से एकाएक तारें टूट गईं।

गनीमत रही कि मौके पर लोगों ने ट्रैक्टर चालक को रोक लिया जिसकी वजह से तारें जमीन से नहीं टकराईं। दुकानदारों के फोन करने पर बिजली निगम के कर्मचारियों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। बिजली कर्मियों ने तारें ठीक कर दीं। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ बिजली कर्मियों द्वारा कार्रवाई जारी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!