हरियाणा में आज और कल झमाझम बारिश, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Edited By Manisha rana, Updated: 10 May, 2025 11:35 AM

heavy rain in haryana today and tomorrow

हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार  हरियाणा 6 जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार  हरियाणा 6 जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं बीते दिन शुक्रवार को चार जिलों चरखी दादरी, रोहतक, हिसार और जींद में बरसात हुई। जिसके बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 

आज जिन जिलों में बारिश होगी, जिसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम खुश्क रहेगा। 11 मई को प्रदेश के तीन जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश की संभावना है, जबकि 14 जिलों कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। 12 मई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है, अन्य जिलों में मौसम खुश्क रहेगा। इसके अलावा 13 मई को भी पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में ड्राई रहने की संभावना है।

वहीं हरियाणा के मौसम में अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी नारनौल में दर्ज की गई। वहीं सबसे अधिक गिरावट अंबाला में दर्ज की गई। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!