Weather Alert: हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर,  46 डिग्री पार हुआ तापमान... कल तेज आंधी के साथ होगी बारिश

Edited By Manisha rana, Updated: 28 May, 2026 07:53 AM

heat wave wreaks havoc in haryana temperature crosses 46 degrees

हरियाणा में गर्मी का सितम जारी है। प्रदेश में अधिकतम तापमान औसत से 4.2 डिग्री C अधिक चल रहा है। बुधवार को रोहतक का तापमान 46.6 डिग्री रहा।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में गर्मी का सितम जारी है। प्रदेश में अधिकतम तापमान औसत से 4.2 डिग्री C अधिक चल रहा है। बुधवार को रोहतक का तापमान 46.6 डिग्री रहा। इसके साथ ही हिसार, भिवानी और नारनौल का टेमपरेचर 45 डिग्री क्रॉस कर गया। मौसम विभाग ने कल 4 जिलों में आंधी और ओले का अलर्ट जारी किया है। वहीं आज गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित 10 जिलों में हीटवेव और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में ओरेंज व यलो अलर्ट 

मौसम विभाग ने आज गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में हीटवेव और धूलभरी आंधी को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तर और पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट

वहीं राज्य के न्यूनतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 0.6°C की मामूली गिरावट देखी गई है, जो फिलहाल सामान्य के आसपास ही है। करनाल में 23.0°C और हिसार में 24.5°C रहा, जबकि रोहतक और चरखी दादरी में रात का तापमान 28.1°C दर्ज किया गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!