हरियाणा में 2 हजार के पार पहुंच गया आंकड़ा, 10 जिलों से सामने आए 168 कोरोना पॉजिटिव

Edited By Shivam, Updated: 01 Jun, 2020 02:19 AM

कोरोना वायरस ने जहां पूरे देश में तहलका मचा रखा है, वहीं हरियाणा में भी इसका प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे देश में जहां 1 लाख 82 हजार से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं, वहीं हरियाणा में कोरोना ने आज 2000 पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा पूरा कर...

डेस्क: कोरोना वायरस ने जहां पूरे देश में तहलका मचा रखा है, वहीं हरियाणा में भी इसका प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे देश में जहां 1 लाख 82 हजार से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं, वहीं हरियाणा में कोरोना ने रविवार को 2000 पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा पूरा कर लिया। बीते हफ्ते में ही राज्य के आंकड़ों में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है। हरियाणा के तीन जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत में सबसे अधिक कोरोना के मामले पाए गए हैं।

अबतक हरियाणा में जितने भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, उनमें गुरुग्राम जिले की स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर रही है। पूरे हरियाणा में अब तक कोरोना के कुल पॉजिटिव मामले 2091 मिले हैं, इनमें गुरुग्राम 774, फरीदाबाद से 367, सोनीपत से 199 केस हैं। हालांकि, अबतक प्रदेश में 1048 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1023 है।

आज के नए मामलों में जिलेनुसार सबसे ज्यादा केस गुरुग्राम से 97 मिले, फरीदाबाद से 28, भिवानी से 20, हिसार में 9, कुरुक्षेत्र व अंबाला से 4-4, नारनौल व करनाल से 2-2, पानीपत, पलवल से 1-1 कुल 168 मामले सामने आए हैं। वहीं आज ठीक होने वाले मामलों में गुरुग्राम से 60,फरीदाबाद से 15 व सोनीपत से 2 कुल 77 मरीज ठीक हुए हैं।

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (31 मई, शाम)-

जिला कुल नए ठीक सक्रिय
गुरुग्राम 774 97 284 487
फरीदाबाद 367 28 168 191
सोनीपत 199 0 148 50
झज्जर 97 0 92 5
नूंह 70 0 65 5
अंबाला 54 4 40 12
पलवल 59 1 41 18
पानीपत 62 1 37 22
पंचकूला 26 0 25 1
जींद 27 0 24 2
करनाल 52 2 20 31
यमुनानगर 9 0 8 1
सिरसा 15 0 9 6
फतेहाबाद 15 0 7 8
भिवानी  33 20 6 27
रोहतक 31 0 11 19
महेन्द्रगढ़ 41 2 19 22
हिसार 40 9 5 35
रेवाड़ी 23 0 4 19
चरखी दादरी 13 0 1 12
कैथल 18 0 5 13
कुरुक्षेत्र 31 4 13 18
विदेशी  
(इटालियन)
14 0 14 0
विदेशी
(USA से लाैटे
हरियाणवी)
21 0 2 19
कुल- 2091 168 1048 1023


कुल 20 मरीजों की मौत: हरियाणा में कोरोना वायरस से अबतक 20 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें फरीदाबाद में 8, गुरुग्राम, पानीपत में 3, अंबाला से 2 और रोहतक, जींद, सोनीपत व करनाल से 1-1 मौत हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!