हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी, तेल कंपनियों ने जारी की नई दरें...जानें क्या है रेट

Edited By Isha, Updated: 23 May, 2026 05:56 PM

petrol and diesel prices rise in haryana

देश में आम जनता पर महंगाई का बोझ एक बार फिर बढ़ गया है। तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद हरियाणा में ईंधन के दाम आसमान छूने लगे हैं

ड़ेस्क:  देश में आम जनता पर महंगाई का बोझ एक बार फिर बढ़ गया है। तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद हरियाणा में ईंधन के दाम आसमान छूने लगे हैं। नई दरों के लागू होने के बाद प्रदेश में पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है।

पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे हुआ महंगा
तेल कंपनियों द्वारा जारी की गई नई समीक्षा के अनुसार, हरियाणा में ईंधन की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। प्रदेश में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब हरियाणा में पेट्रोल की कीमत 100.40 प्रति लीटर पर पहुंच गई है। डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। इसके बाद प्रदेश में डीजल के दाम 92.94 प्रति लीटर हो गए हैं।

 
तेल कंपनियों की ओर से जारी की गई ये नई दरें शुक्रवार सुबह से प्रभावी हो गई हैं। अचानक हुई इस बढ़ोतरी से वाहन चालकों की जेब पर सीधा असर पड़ा है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि डीजल के दाम बढ़ने से आने वाले दिनों में मालभाड़ा (ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट) बढ़ेगा, जिससे फल, सब्जियां और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी महंगी हो सकती हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!