Haryana : 'मैडम' को भारी पड़ी 7 हजार की रिश्वत; शिकायतकर्ता ने बिछाया जाल... ACB ने थाने से ही दबोचा

Edited By Isha, Updated: 27 May, 2026 10:13 AM

women s police station sho arrested red handed while accepting 7 000 bribe

: हरियाणा के भिवानी के महिला थाना की SHO को हिसार विजिलेंस एंड ACB की टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।  मिली जानकारी के अनुसार, टीम ने महिला SHO के पास से 7 हजार रुपए बरामद किए हैं। फिलहाल टीम मामले की जांच कर रही है।

भिवानी: हरियाणा के भिवानी के महिला थाना की SHO को हिसार विजिलेंस एंड ACB की टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।  मिली जानकारी के अनुसार, टीम ने महिला SHO के पास से 7 हजार रुपए बरामद किए हैं। फिलहाल टीम मामले की जांच कर रही है।  

ACB इंस्पेक्टर दलबीर सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया- सूचना मिली थी कि भिवानी महिला थाने में SHO कमलेश ने सरकारी काम करने के बदले पैसों की डिमांड की थी। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मंगलवार शाम छापेमारी करने के बाद ACB टीम SHO को अपने साथ ले गई। इस दौरान एसएचओ कमलेश सिविल ड्रेस में ही नजर आई। वहीं ACB ने कुछ डॉक्यूमेंट भी जब्त किए हैं। ACB से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक, अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताते हुए कहा कि SHO कमलेश ने महिला थाने में दर्ज एक केस के बदले 7 हजार रुपए की डिमांड की थी। शिकायतकर्ता ने की शिकायत हिसार ACB टीम से की।  इसके बाद ACB ने प्लानिंग कर शिकायतकर्ता को मंगलवार शाम थाने बुलाया। रिश्वत के पैसे लेते ही ACB ने एसएचओ कमलेश को रंगेहाथ 7 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!