ज्ञान चंद गुप्ता ने की उदयभान के बयान की कड़ी निंदा की,बोले-कांग्रेसी नेताओं को संवैधानिक पदों की गरिमा का पता नहीं है

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 23 Sep, 2023 10:57 PM

gyan chand gupta strongly condemned udaybhan s statement

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को न तो संवैधानिक पदों की गरिमा का पता है और न ही उन्हें भाषा की...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को न तो संवैधानिक पदों की गरिमा का पता है और न ही उन्हें भाषा की मर्यादा का ज्ञान है। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता अब जनता के बीच अप्रसांगिक हो चुके हैं और वे खबरों में बने रहने के लिए इस प्रकार की ओच्छी राजनीति पर उतर आए हैं।

विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लेकर अत्यंत आपत्तिजनक शब्दों और निम्न स्तरीय भाषा का प्रयोग किया है। इससे सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसके लिए उनके खिलाफ तुरंत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। इसके लिए कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी को माफी भी मांगनी चाहिए।

गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तपस्वी का जीवन जीते हुए अपना सब कुछ समाज के लिए समर्पित कर दिया है। प्रधानमंत्री के बड़े विजिन का ही परिणाम है, वे वैश्विक नेता के तौर पर उभरे हैं। उनके प्रयासों के कारण आज विश्व भारत के ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के आदर्श को मानने लगा है। जिस नेता का विजिन इतना व्यापक हो, उनके बारे में इतनी स्तरहीन टिप्पणी अत्यंत निंदाजनक है।

विस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरे प्रदेश को अपना परिवार समझ कर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश को क्षेत्रवाद, जातिवाद और भाई-भतीजावाद की राजनीति से बचा लिया है। आज प्रदेश में समान रूप से विकास हो रहा है और सभी प्रकार का भेदभाव खत्म कर दिया गया है। ऐसी आदर्श व्यवस्था को कांग्रेसी पचा नहीं पा रहे। परिवारवाद की राजनीति करने वाले कांग्रेसी बृहद परिवार का महत्व नहीं समझ पाएंगे। वे इस प्रकार के त्याग की महिमा को भी नहीं समझ पाएंगे, क्योंकि उनकी राजनीति सिर्फ और सिर्फ स्वार्थ सिद्धि व अपने व्यक्तिगत परिवार के लिए है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इतनी निम्न सोच के व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, इससे इस पार्टी के स्तर का भी पता चलता है। ऐसे नेताओं के बयानों के कारण समाज में पूरे राजनीतिक समुदाय की प्रतिष्ठा धुमिल होती है। 

          (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 

          (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!