Haryana: ग्रीष्मकालीन अवकाश में नौनिहालों को मिलेगा लर्निंग पैकेट, किताबी ज्ञान से रहेंगे दूर

Edited By Manisha rana, Updated: 23 May, 2026 09:46 AM

children will receive learning packages during the summer vacation

ग्रीष्मकालीन अवकाश में हरियाणा के सरकारी स्कूलों के नौनिहालों के लिए खास लर्निंग पैकेट तैयार किया गया है। इसमें बाल बाटिका कक्षा-3 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। इस लर्निंग पैकेट का उद्देश्य अवकाश के दौरान बच्चों को घर पर सहज,...

चंडीगढ़ : ग्रीष्मकालीन अवकाश में हरियाणा के सरकारी स्कूलों के नौनिहालों के लिए खास लर्निंग पैकेट तैयार किया गया है। इसमें बाल बाटिका कक्षा-3 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। इस लर्निंग पैकेट का उद्देश्य अवकाश के दौरान बच्चों को घर पर सहज, आनंददायक और अनुभव आधारित तरीके से सीखना जारी रखना है।

पैकेट में यह भी बताया गया है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश बच्चों के लिए विद्यालय से कुछ दिनों का विराम नहीं होता बल्कि यह बच्चों के लिए जीवन को निकट से समझने, परिवार के साथ मधुर समय बिताने, नए अनुभव प्राप्त करने तथा आनंदपूर्वक सीखने का एक अनमोल अवसर होता है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार के विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा यह ग्रीष्मकालीन अवकाश कार्यपुस्तिका बेहद संवेदनशीलता एवं सकारात्मक सोच के साथ तैयार की गई है। 

इस कार्यपुस्तिका में बच्चों के आयु और कक्षा के अनुरूप गतिविधियां दी गई हैं। यह पुस्तिका बच्चों को अपने परिवार के साथ समय बिताने, दादा-दादी एवं नाना-नानी के अनुभवों से सीखने, रिश्तेदारों से मिलने, हरियाणा की गर्मियों का आनंद लेने, मौसमी फलों का स्वाद चखने तथा अपने आसपास के वातावरण को समझने के लिए प्रेरित करती है। शिक्षा विभाग का प्रयास है कि बच्चे केवल विषयों को पढ़ें नहीं, बल्कि उन्हें अनुभव करें, समझें और उनसे आनंद प्राप्त करें।

अभिभावकों के समक्ष आज पी.टी.एम. में दिए जाएंगे लर्निंग पैकेट

शिक्षा विभाग की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने से पहले शनिवार को सभी स्कूलों में पी.टी.एम. रखी गई है। इसमें अभिभावकों को लर्निंग पैकेट तथा निपुण हरियाणा पेरैंट एप के उपयोग के संबंध में समुचित जानकारी दी जाएगी। पी.टी.एम. के दौरान शिक्षक पैकेट में दी गई कुछ गतिविधियों के उदाहरण भी अभिभावकों को समझाएंगे ताकि वे घर पर बच्चों को सही तरीके से सहयोग कर सकें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!