गैंगस्टर काला जठेड़ी पहुंचा अपने गांव, पुलिस की मौजूदगी में दी मां को मुखाग्नि, जानें किस वजह से हुई थी मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Jul, 2024 02:39 PM

gangster kala jathedi cremated his mother

सोनीपत के गांव जठेड़ी के रहने वाले संदीप उर्फ काला जठेड़ी की मां ने कल धोखे से कीटनाशक पदार्थ को दवाई समझकर खा लिया था, जिसके चलते कमला देवी का एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान देहांत हो गया।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के गांव जठेड़ी के रहने वाले संदीप उर्फ काला जठेड़ी की मां ने कल धोखे से कीटनाशक पदार्थ को दवाई समझकर खा लिया था, जिसके चलते कमला देवी का एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान देहांत हो गया। आज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और पटियाला हाउस कोर्ट ने गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को छह घंटे की पैरोल दी और जिसके बाद संदीप उर्फ काला जठेड़ी को कड़ी सुरक्षा में गांव लाया गया। काला जठेड़ी अपनी मां की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और दाह संस्कार के बाद उसको वापिस तिहाड़ जेल ले जाया गया।

PunjabKesari

लंबे समय से बीमार चल रही थी काला जठेड़ी की मां 

मिली जानकारी के अनुसार काला जठेड़ी की मां कमला देवी काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी और कल कमला देवी ने घर में रखे कीटनाशक पदार्थ को दवाई समझकर खा लिया, उसके बाद उन्होंने ईलाज के दौरान दम तोड दिया। काला जठेड़ी को पटियाला हाउस कोर्ट ने आज काला जठेड़ी को छह घंटे की पैरोल दी, ताकि वह अपनी मां की अंतिम यात्रा में शामिल हो सके।

PunjabKesari

जठेड़ी के वकील रोहित दलाल ने बताया कि कल संदीप की मां का देहांत हो गया था, जिसके बाद उसे मकोका पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा छह घंटे की पैरोल दी गई थी ताकि वह अपनी मां के दाह संस्कार कर सके क्योंकि संदीप परिवार में सबसे बड़ा बेटा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!