सोनीपत: आरोपी युवतियों संग पुलिस हिरासत में नहीं हुआ था गैंगरेप, मेडिकल रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Edited By Isha, Updated: 12 Sep, 2020 12:25 PM

gang rape was not in police custody accused girls

सोनीपत के बुटाना क्षेत्र में 29 जून की रात को दो पुलिसकर्मियों की हत्या में एक नया मोड़ आ गया है, जहां पहले बुटाना गांव की रहने वाली दोनों आरोपी युवतियों की मां ने पुलिसकर्मियों पर रिमांड के दौरान दोनों के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया था, जिसके

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत के बुटाना क्षेत्र में 29 जून की रात को दो पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में पकड़ी गई युवतियों के परिजनों ने पुलिस वालों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था है जिसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद दोनों का मेडिकल चेकअप करवाया गया, जहां दोनों में से किसी के साथ भी रेप की बात सामने नहीं आई है। इस बात की जानकारी की डीएसपी रविंद्र कुमार ने खुद पत्रकारों को दी है।

हत्याकांड में शामिल गांव बुटाना की रहने वाली युवतियों की मां ने कोर्ट में एक याचिका लगाई थी कि उनकी बेटियों के साथ कस्टडी में गैंगरेप हुआ था। इस पर पुलिस ने पांच पुलिस वालों के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और कोर्ट के आदेश पर दोनों युवतियों का मेडिकल कराया गया, लेकिन दोनों की मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई तो कोर्ट ने उनकी याचिका भी खारिज कर दी। 

डीएसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों के हत्याकांड में शामिल दो युवतियों की मां में से एक ने शिकायत दी है कि उनकी बेटियों के साथ रेप हुआ है. याचिका भी कोर्ट में लगाई थी, जिसके बाद हमने दोनों का मेडिकल कराया, लेकिन रेप की पुष्टि नहीं हुई. जिन पुलिस वालों पर रेप के आरोप लगे थे उनको भी जांच में शामिल किया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!