सब्जी मंडी गेट के बाहर एचडीपीई पाइप में लगी भयंकर आग, 10 लाख रुपये का नुकसान

Edited By vinod kumar, Updated: 23 May, 2020 12:27 AM

fierce fire in hdpe pipe outside vegetable market gate

नरवाना सब्जी मंडी के सामने शुक्रवार काे एचडीपीई पाइप में अचानक आग लग गयी। आग इतनी भयंकर थी कि 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां उचाना, नरवाना, जींद से भी बुलानी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही नरवाना पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में...

नरवाना (गुलशन चावला): नरवाना सब्जी मंडी के सामने शुक्रवार काे एचडीपीई पाइप में अचानक आग लग गयी। आग इतनी भयंकर थी कि 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां उचाना, नरवाना, जींद से भी बुलानी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही नरवाना पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गई, लेकिन आग और बढ़ती गई व बिजली की तारो को भी चपेट में ले लिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

ठेकेदार द्वारा एचडीपीई पाइप अंडर ग्राउंड पानी निकालने के लिए रोड के नीचे डालनी थी। जिसमें से शहर का वेस्ट पानी निकलना था। लेकिन अचानक आग लगने से 10 लाख रुपए की पाइप जलकर राख हो गई। आग लगने पर आसपास की दुकानों को पुलिस द्वारा बन्द करवाया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!