Edited By Harman, Updated: 25 May, 2026 12:27 PM

10 दिन में पेट्रोल और डीजल के रेट लगातार चौथी बार बढ़े हैं। जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर किसी के घर का बजट बिगड़ गया है। मध्यम वर्गीय लोगों के लिए कहीं ना कहीं इस बढ़ती हुई पेट्रोल डीजल की कीमत ने मुसीबत खड़ी कर दी है। फिलहाल...
अंबाला ( अमन कपूर ) : 10 दिन में पेट्रोल और डीजल के रेट लगातार चौथी बार बढ़े हैं। जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर किसी के घर का बजट बिगड़ गया है। मध्यम वर्गीय लोगों के लिए कहीं ना कहीं इस बढ़ती हुई पेट्रोल डीजल की कीमत ने मुसीबत खड़ी कर दी है। फिलहाल हर कोई सरकार से अपील कर रहा है कीमती और ना बढ़ाई जाए क्योंकि अब महंगाई बढ़ेगी तो गरीब आदमी को मुसीबत होगी।
आम आदमी की जेब पर महंगाई का एक और बड़ा प्रहार हुआ है। बीते दो सप्ताह के भीतर पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार चौथी बार बढ़ चुके हैं। इस बेतहाशा बढ़ोतरी ने मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़कर रख दी है और घर का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। लोग अब सीधे सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि इन कीमतों को तुरंत रोका जाए, क्योंकि अगर अब महंगाई और बढ़ी, तो गरीब आदमी के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो जाएगा।
10 दिन और चार बार दाम में बढ़ोतरी पेट्रोल पंप पर पहुंचने वाला हर शख्स आज सरकार के इस फैसले से हैरान भी है और परेशान भी। मिडिल क्लास का पूरा गणित बिगड़ चुका है। तेल की बढ़ती कीमतों का असर सिर्फ आम नौकरीपेशा पर ही नहीं, बल्कि रोज़गार करने वाले युवाओं और डिलीवरी राइडर्स पर भी पड़ रहा है। नौबत यहां तक आ गई है कि लोग अब बाइक छोड़कर साइकिल पर आने को मजबूर हैं।