Ambala : सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, झाड़ियों में खींच ले गया आरोपी और फिर... पीड़िता ने भागकर बचाई जान

Edited By Harman, Updated: 29 Jul, 2026 11:22 AM

ambala misconduct with minor girl

हरियाणा के अंबाला जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना की खबर सामने आई है।  यहां सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई।

अंबाला : हरियाणा के अंबाला जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना की खबर सामने आई है।  यहां सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि मासूम मंगलवार सुबह स्कूल जा रही थी तभी रास्ते में बाइक सवार युवक उसे खींचकर झाड़ियों के पीछे ले गया और  उसके साथ रेप की कोशिश की।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची सुबह स्कूल जा रही थी तभी रास्ते में युवक जबरन उसे खींचकर हाइवे किनारे झाड़ियों के पीछे ले गया। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। छात्रा ने किसी तरह युवक की गिरफ्त से छूटकर भागी और अपनी जान बचाई। रास्ते में जब बच्ची मदद की गुहार लगा रही थी तो एक बाइक सवार दंपति ने उसकी मदद की और उसे घर पहुंचाया। जिसके बाद परिजनों को सूचित किया और उसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

घटना के बाद छात्रा की मेडिकल जांच करवाई गई है। रिपोर्ट में फिलहाल दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है और न ही छात्रा के शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!