Shop Fire: हांसी में दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Edited By Manisha rana, Updated: 24 May, 2026 02:40 PM

massive fire broke out in a shop in hansi goods worth lakhs burnt

हांसी के व्यस्त छाबड़ा चौक स्थित गौरव गारमेंट्स की दुकान में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी के व्यस्त छाबड़ा चौक स्थित गौरव गारमेंट्स की दुकान में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग ने विकराल रुप किया धारण

जानकारी के अनुसार आग दुकान के प्रथम तल पर लगी थी, जहां बड़ी मात्रा में रेडीमेड कपड़े और अन्य सामान रखा हुआ था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। आग से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।

फायर ब्रिगेड कर्मचारी  विनोद के अनुसार आग लगते ही दुकान से धुआं और आग की ऊंची लपटें निकलने लगीं। आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। फायर कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि प्रशासन और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!