Edited By Isha, Updated: 24 May, 2026 08:37 PM

हरियाणा के यमुनानगर के छछरौली पुलिस थाना एरीया में एक 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसके बाद लड़की गर्भवती हो गई। पुलिस जांच अधिकारी मंजीत कौर ने बताया कि
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के यमुनानगर के छछरौली पुलिस थाना एरीया में एक 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसके बाद लड़की गर्भवती हो गई। पुलिस जांच अधिकारी मंजीत कौर ने बताया कि थाना छछरौली पुलिस टीम ने 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ पॉस्को सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह छछरौली क्षेत्र में एक दवाई की फैक्ट्री में कार्य करती है। उसके पास दो बेटी व दो बेटे हैं। बड़ी दस वर्षीय बेटी कक्षा पांच में पढ़ती है। शुक्रवार को बेटी स्कूल में गई तो वहां पर उसकी तबीयत खराब हो गई। सूचना मिलने पर स्कूल गई और बेटी को स्कूल से छछरौली के सरकारी अस्पताल में लेकर आई। यहां डाक्टर ने चेक कर बताया कि बेटी गर्भवती है। यह सुनकर हैरान रह गई। बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि सलेमपुर खादर निवासी राकेश कुमार ने नवंबर 2025 में फैक्ट्री के क्वार्टर में बहलाकर गलत काम किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो उसकी मां को काम से निकलवा देगा। इसके बाद आरोपी अक्सर उसकी बेटी के साथ गलत काम करता रहा। इस शिकायत पर पॉस्को सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
उत्थान संस्था की डायरेक्टर डॉक्टर अंजु बाजपेई का कहना है कि अभिभावकों को अपनी बच्चियों बच्चों का ध्यान रखने की ज्यादा जरूरत है। जब माता-पिता काम पर जाते हैं ऐसी स्थितियों का ऐसे लोग लाभ उठाते हैं। उन्होंने अभिभावकों से इस विषय में सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, समाज को इस दिशा में ध्यान देने की जरूरत है। टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी राकेश कुमार उर्फ बिट्टू पुत्र सोम दत्त निवासी सलेमपुर खादर को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।