Edited By Harman, Updated: 24 May, 2026 06:42 PM

खांडसा मंडी में फ़्रूट की गाड़ी लगाने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया की पडोसी दुकानदार ने भीड़ का फायदा उठाकर फ्रूट व्यापारी की हत्या कर दी। सैकड़ो की संख्या में मौजूद लोगों के सामने वरदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। आरोपी ने नुकीली वस्तु से फ़्रूट...
गुरुग्राम : खांडसा मंडी में फ़्रूट की गाड़ी लगाने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया की पडोसी दुकानदार ने भीड़ का फायदा उठाकर फ्रूट व्यापारी की हत्या कर दी। सैकड़ो की संख्या में मौजूद लोगों के सामने वरदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। आरोपी ने नुकीली वस्तु से फ़्रूट व्यापारी पर हमला किया। पूरा घटनाक्रम यहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए फ़्रूट व्यापारी का भाई मदद मांगता रहा लेकिन लोग मूकदर्शक बने रहे। किसी तरह उन्होंने घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। जिसके बाद वह अपने भाई को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें डेड घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मदन पूरी के रहने वाले भारत भूषण का खांडसा मंडी में फ़्रूट का काम था। वह दिल्ली आज़ादपुर मंडी से फ्रूट लाकर गुडगांव खांडसा मंडी में थोक में बेचते थे। भारत भूषण के भाई ने बताया की उनके साथ 12 नम्बर दुकान जयभगवान उर्फ़ सीटू की है जो उसने करीब 2 साल से किराये पर दी हुई है। किरायेदारों ने अपनी दुकान के सामने सामान इस तरह से फैला कर रखा था कि उन्हें दिक्कत हो रहीं थी। आज सुबह जब उनकी फ़्रूट कि गाड़ी आयी तो उन्होंने सीटू के किरायेदार को सामान हटाने के लोए कहां ताकि फ़्रूट का ट्रक उनकी दुकान के सामने सही तरह से लग सके। इस पर किरायेदार विवाद करने लगे और मंडी में मौजूद सीटू को बुला लाये। आरोप है कि सीटू ने उन पर और उनके भाई भारत भूषण पर हमला कर दिया। इसी दौरान उसने कोई नुकीली वस्तु से भारत पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

पूरा घटनाक्रम यहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। कैमरे में दिख रहा है कि किस तरह से पहले बहस हो रहीं है और फिर एक व्यक्ति हमला करता है। व्यक्ति के नीचे गिरने पर उसका भाई मदद के लिए मौक़े पर मौजूद लोगों से मदद मांगता है, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आता। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि सीटू का आपराधिक रिकॉर्ड है इसलिए पुलिस उसका साथ देती है, और मंडी के दुकानदार भी उससे डरते हैं।
घटना में घायल को फ्रूट व्यापारी के भाई ने निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वाहन से उन्हें रेफर लार दिया गया, जिसके बाद वह अपने भाई को लेकर सिविल अस्पताल गए जहाँ डॉक्टर ने जांच के बढ़ उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने यहां लगे सीसीटीवी कि डी वी आर को कब्जे में लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।