जींद में 1 तारीख को भाजपा की बड़ी रैली, BJP जनता को देगी बड़ी सौगात !

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 28 Aug, 2024 03:42 PM

bjp s big rally on 1st in jind

जींद भाजपा विधायक कृष्ण मिड्डा ने कहा देखिए 1 तारीख को हमारे प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी जी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, धर्मेन्द्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री और 1 तारीख को जींद में आ रहे हैं और बड़े ज़ोर से उनका स्वागत भी होगा।

जींद (अमनदीप पिलानिया): जींद भाजपा विधायक कृष्ण मिड्डा ने कहा देखिए 1 तारीख को हमारे प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी जी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, धर्मेन्द्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री और 1 तारीख को जींद में आ रहे हैं और बड़े ज़ोर से उनका स्वागत भी होगा। वहीं पर वो कुछ ना कुछ नया जो जनता को देने का काम करेंगे और बहुत से लोग भारतीय जनता पार्टी में ज्वाईन भी करेंगे।

PunjabKesari

विधायक ने कहा मैंने आपसे पहले कहा कि कोई न कोई नया धमाका होगा जो उस दिन हरियाणा की जनता देखेगी तो पूरा भारत देखेगा तो उस दिन कोई न कोई बढ़िया नया धमाका साथ के साथ किया जायेगा। हजारों की संख्या में जनता आएगी और हमारे जो मंत्रीगण हैं उनके विचार सुनेगी।

जेजेपी और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन पर विधायक ने कहा उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कोई भी पार्टी किसी के साथ भी मिल कर अपना चुनाव लड़े उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आज हरियाणा के अंदर अगर सवाल उठता है तो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का सवाल उठता है। तीसरी बार फिर भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने का काम करेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!