Edited By Isha, Updated: 30 May, 2026 12:54 PM

जिला कारागार में शुक्रवार सुबह बंदी तीर्थदास (36) ने पंखे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बंदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
जींद: जिला कारागार में शुक्रवार सुबह बंदी तीर्थदास (36) ने पंखे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बंदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की देखरेख में शनिवार को चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
उत्तर पश्चिमी दिल्ली के नरेला, गांव मामूपुर निवासी तीर्थदास नशीले पदार्थ तस्करी के दो मामलों में जिला कारागार में विचाराधीन बंदी था। शुक्रवार सुबह तीर्थदास ने पहले पजामे को फाड़ कर उसकी रस्सी बनाई और फिर वार्ड में लगे पंखे से लटककर जान दे दी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। बंदी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। बंदी के खिलाफ साल 2024 में सदर थाना जींद और शहर थाने में नशीले पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। अगस्त 2025 से जिला कारागार में विचाराधीन बंदी था। जिला कारागार अधिकारियों के अनुसार बंदी तीर्थदास मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है।