जींद पुलिस का सख्त एक्शन, बुलेट बाइक से पटाखे बजाने पर 22,500 रुपये का चालान; बाइक जब्त

Edited By Harman, Updated: 29 May, 2026 03:27 PM

jind police fine of 22 500 issued for causing loud  crackerlike  sound on bullet

जींद पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। स्पेशल पुलिस अधीक्षक (SP) कुलदीप सिंह के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट बाइक से पटाखे बजाने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की।

जींद  (अमनदीप पिलानिया) : जींद पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। स्पेशल पुलिस अधीक्षक (SP) कुलदीप सिंह के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट बाइक से पटाखे बजाने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की।

SP ऑफिस के सामने हुई पकड़

शुक्रवार को जींद कोर्ट परिसर के अंदर SP ऑफिस के ठीक सामने खड़ी एक बुलेट बाइक को ट्रैफिक पुलिस की टीम ने चेक किया। जब बाइक स्टार्ट की गई तो उसमें जोरदार पटाखे जैसे धमाके सुनाई दिए। जांच में पता चला कि बाइक में साइलेंसर या एग्जॉस्ट को इस तरह मोडिफाई किया गया था कि पटाखे बजने जैसी आवाज निकल रही थी। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि SP कुलदीप सिंह ने बुलेट बाइक से पटाखे बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई के सख्त आदेश दिए थे। इसी क्रम में आज मौके पर बाइक चालक का 22,500 रुपये का चालान काटा गया और बाइक को ई-पाउंड कर लिया गया।

ध्वनि प्रदूषण और स्वास्थ्य को खतरा

पुलिस ने कहा कि बुलेट बाइक से इस तरह पटाखे बजाने से न सिर्फ ध्वनि प्रदूषण बहुत बढ़ता है, बल्कि इससे आसपास रहने वाले लोगों और युवाओं की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। कानून की अवहेलना करने वालों के खिलाफ अब सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

आमजन से अपील

ट्रैफिक पुलिस अधिकारी राजेश कुमार ने आमजन से अपील की है कि शहर में कहीं भी कोई बुलेट या अन्य बाइक पटाखे बजाने जैसी आवाज निकालते हुए दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करेगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!