मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़: जींद में शराबी ड्राइवर ने पलटी स्कूल वैन, जांबाज छात्रा ने शीशा तोड़कर बचाई 14 बच्चों की जान

Edited By Isha, Updated: 22 May, 2026 02:16 PM

drunk driver overturns school van in jind

पटियाला चौक रेलवे पुल के पास गुरुवार दोपहर एक निजी स्कूल की वैन का स्टीयरिंग और ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित वैन रजबाहे (नहर) की दीवार से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में वैन

जींद: पटियाला चौक रेलवे पुल के पास गुरुवार दोपहर एक निजी स्कूल की वैन का स्टीयरिंग और ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित वैन रजबाहे (नहर) की दीवार से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में वैन सवार करीब 14 स्कूली बच्चे घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि बच्चों को गंभीर चोटें नहीं आईं। घटना के बाद खुलासा हुआ कि वैन में क्षमता से अधिक बच्चे ठूंस-ठूंस कर भरे गए थे और चालक शराब के नशे में धुत था।


हादसे के बाद वैन के अंदर चीख-पुकार मच गई। वैन में फंसी छात्रा सुनैना ने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए गाड़ी का शीशा तोड़ा और बाहर निकलने का रास्ता बनाया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने भी फुर्ती दिखाते हुए एक-एक कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के रोते-बिलखते परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वैन चालक बुरी तरह नशे में था और उसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। इस बात से गुस्साए परिजनों और भीड़ ने चालक की मौके पर ही जमकर धुनाई कर दी। खुद स्कूल संचालक फूलकुमार सैनी ने भी माना कि वैन ड्राइवर ने शराब पी रखी थी।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टेंडरी मोड चौकी इंचार्ज ने बताया कि सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार दिला दिया गया है और वे सुरक्षित हैं। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ लापरवाही और बच्चों की जान जोखिम में डालने की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!