Edited By Gourav Chouhan, Updated: 04 Aug, 2022 05:26 PM
27 जून को बामसेफ के अध्यक्ष वामन मेश्राम के कार्यक्रम का रोहतक में विरोध करने के कारण आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद पर महाराष्ट्र में जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर नवीन जयहिंद के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत।
रोहतक(दीपक): रोहतक में बामसेफ के अध्यक्ष वामन मेश्राम के कार्यक्रम का विरोध करने के कारण आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद पर महाराष्ट्र में जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दी गई है। जिसके बाद नवीन जयहिंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वामन मेश्राम को फिर से चेतावनी दी है कि यदि हिंदू देवी देवता और ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी की तो वामन मेश्राम को बख्शा नहीं जाएगा।
जयहिंद का आरोप, बोले- सीएम ने मेरे पीछे लगा रखी है पुलिस
हिंदू देवी देवताओं और ब्राह्मणों का विरोध करने वाले बामसेफ के अध्यक्ष वामन मेश्राम ने आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद के खिलाफ महाराष्ट्र में जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर एफ.आई.आर दर्ज करवाई है। यह जानकारी खुद नवीन जयहिंद ने ट्वीट करके दी। साथ ही उन्होंने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वामन मेश्राम को फिर से चेतावनी दी कि यदि वामन मेश्राम ने देवी-देवताओं का विरोध करना बंद नहीं किया, तो उसका अंजाम बुरा होगा। नवीन जयहिंद ने हरियाणा भाजपा सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा पुलिस उसके पीछे लगाई है और अब तक उन पर 10 एफ.आई.आर. दर्ज हुई है। इसलिए वे किसी भी एफ.आई.आर. से नहीं डरते और वह वामन मेश्राम को फिर से चेतावनी देना चाहते हैं कि यदि उन्होंने ऐसा करना बंद नहीं किया तो उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वैसे 6 अगस्त को पुलिस थाने में जवाब देने के लिए जाएंगे।
गौरतलब है कि 27 जून को रोहतक में वामन मेश्राम का एक कार्यक्रम होना था। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने इस कार्यक्रम का विरोध किया था और उनका कार्यक्रम रद्द हो गया था। नवीन जयहिंद का आरोप है कि वामन मेश्राम हिंदू देवी-देवताओं का विरोध करते हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)