डिपो होल्डर की मौत के बाद भी चलता रहा राशन डिपो, इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर पर FIR, जानें पूरा मामला

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Mar, 2026 01:23 PM

ration depot continued to function even after the depot holder s death

कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में राशन डिपो से जुड़े एक गंभीर मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि डिपो होल्डर की मौत के बाद भी उसके नाम पर राशन सप्लाई जारी रखी गई और परिवार पर डिपो...

कुरुक्षेत्र (कपिल) : कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में राशन डिपो से जुड़े एक गंभीर मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि डिपो होल्डर की मौत के बाद भी उसके नाम पर राशन सप्लाई जारी रखी गई और परिवार पर डिपो चलाने का दबाव बनाया गया।

जानकारी के अनुसार महावीर कॉलोनी लाडवा निवासी डिपो होल्डर सोनू नारंग की शिकायत के बाद विभागीय स्तर पर इस मामले की जांच शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि पीडीएस कंट्रोल ऑर्डर 2022 के नियमों के अनुसार किसी डिपो की सप्लाई पास के डिपो से अटैच होनी चाहिए, लेकिन लाडवा में चार डिपो की सप्लाई दूर-दराज के डिपो से जोड़ी गई थी। मामले में वार्ड नंबर-1 के डिपो होल्डर अंशुल गर्ग के पिता नरेश गर्ग को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके जवाब में नरेश गर्ग ने विभाग को दिए लिखित बयान में आरोप लगाया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर नवीन कुमार और सब-इंस्पेक्टर अशोक हुड्डा ने उन पर दबाव बनाकर बयान लिखवाया।

नरेश गर्ग का आरोप है कि उनके बेटे अंशुल गर्ग की मौत के बाद दोनों अधिकारियों ने उन्हें दफ्तर बुलाकर जबरन डिपो चलाने के लिए दबाव डाला। इतना ही नहीं, डिपो की कमाई से हर महीने 10 हजार रुपये देने की मांग भी की गई। आरोप है कि अधिकारियों ने उनका आधार कार्ड लेकर उन्हें दूसरे डिपो धारक की पीओएस मशीन में जबरन नोमिनी भी बना दिया।

लाडवा के एसडीएम द्वारा की गई जांच में यह भी सामने आया कि डिपो होल्डर अंशुल गर्ग की मौत के बाद भी लंबे समय तक उसके नाम पर राशन की सप्लाई जारी रही। सप्लाई से जुड़े बिलों पर कहीं अंशुल गर्ग तो कहीं उनके पिता नरेश गर्ग के हस्ताक्षर पाए गए। फिलहाल पुलिस ने इंस्पेक्टर नवीन कुमार, सब-इंस्पेक्टर अशोक हुड्डा और नरेश गर्ग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गुरनाम सिंह के अनुसार पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान अगर किसी अन्य कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!