"बादशाह की बढ़ी मुश्किलें: 'टटीरी' गाने पर अब पॉक्सो की तलवार, पंचकूला पुलिस का शिकंजा

Edited By Isha, Updated: 10 Mar, 2026 09:57 AM

badshah s troubles mount pocso case now looms over  tettiri  song

बॉलीवुड रैपर और सिंगर बादशाह के गाने 'टटीरी' को लेकर दर्ज मामले में पंचकूला पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए एफआईआर में पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ दी हैं। यह मामला सेक्टर-20 स्थित साइबर थाना में दर्ज किया गया था।

पंचकूला: बॉलीवुड रैपर और सिंगर बादशाह के गाने 'टटीरी' को लेकर दर्ज मामले में पंचकूला पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए एफआईआर में पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ दी हैं। यह मामला सेक्टर-20 स्थित साइबर थाना में दर्ज किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मामले में बादशाह के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है, ताकि वह देश छोड़कर बाहर न जा सकें। पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। वहीं चंडीगढ़ स्थित उनके घर पर पुलिस की ओर से नोटिस भी चस्पा किया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला 6 मार्च 2026 को चंडीमंदिर निवासी अभय चौधरी की शिकायत पर दर्ज किया गया था।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि गाने के बोल और वीडियो में कुछ शब्द व दृश्य अश्लील और आपत्तिजनक हैं, जो महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। शिकायत में गाने को सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया से हटाने तथा गायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। यह मामला हरियाणा महिला आयोग तक भी पहुंच चुका है, जहां गाने के बोल और वीडियो को लेकर बादशाह को तलब किया गया था। फिलहाल पंचकूला पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, हालांकि अधिकारी इस संबंध में आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!