गंधर्व विवाह के बाद 15 लाख न देने पर रेप केस में फंसाया, जमानत पर आकर युवक ने दिखाए सबूत

Edited By Isha, Updated: 03 Mar, 2021 10:27 AM

young man in rape case for not giving 15 lakh after marriage

पानीपत में फिर सामने हनीट्रैप का मामला सामने आया  है। प्यार के बाद होटल में मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र व हाथ में चूड़ा पहनाकर गंधर्व विवाह कर किया। कुछ दिन बाद पत्नी ने परिवार के साथ मिल 15 लाख रुपए नहीं देने पर युवक को रेप केस में फंसा दिया।...

पानीपत(सचिन):  पानीपत में फिर सामने हनीट्रैप का मामला सामने आया  है। प्यार के बाद होटल में मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र व हाथ में चूड़ा पहनाकर गंधर्व विवाह कर किया। कुछ दिन बाद पत्नी ने परिवार के साथ मिल 15 लाख रुपए नहीं देने पर युवक को रेप केस में फंसा दिया। 7 माह जेल में रहने के बाद युवक जमानत पर बाहर आ आया। युवक ने लड़की के रेप की शिकायत देने से पहले पुलिस को शिकायत दी थी, जिसपर सुनवाई नहीं हुई। अब जमानत के बाद कोर्ट में इस्तगासा दायर किया और सबूत दिखाए। 

पानीपत में कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-29 थाने में लड़की, उसकी बहन, मां, मौसा और दो मौसी पर धोखाधड़ी, वसूली की कोशिश, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।एनएफएल टाउनशिप निवासी राकेश ने बताया कि उसने लखनऊ में इमारत बनाने का ठेका लिया है। वह कोरियर के सिलसिले में सालारजंग गेट के पास ऑफिस में जाता था। जहां पर जाटल गांव की एक महिला काम करती थी। उससे जान पहचान हो गई। फिर महिला की बेटी से बातचीत होने लगी और उनके बीच प्यार हो गया।

 27 जनवरी 2019 को उसका बर्थ-डे था, तब लड़की उससे मिलने के लिए होटल में आई थी। 18 मई 2019 को होटल में लड़की से गंधर्व विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने और कई बार मिले। इसके बारे में उनके परिवार वालों को भी पता था। राकेश का लड़की के घर पर आना-जाना था और वह खाने-पीने का सामान लेकर जाता था। राकेश ने कहा कि आरोपियों ने उससे कहा कि 15 लाख रुपए मिलने के बाद ही घर बसाएंगे। इस संबंध में वाॅट्सएप पर किए मैसेज के सबूत भी उसके पास हैं। रुपए नहीं देने पर रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। तब 30 जुलाई 2019 को उसने सेक्टर-29 थाना में शिकायत दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

7 अगस्त को पुलिस लड़की के घर पर गई। तब लड़की वालों ने बचने के लिए 10 अगस्त 2019 को युवक के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर रेप करने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने 14 अगस्त 2019 को उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके द्वारा पुलिस अफसरों को दी गई शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मार्च 2020 में वह जमानत पर जेल से छूटा। युवक ने कहा कि लड़की अप्रैल 2019 में अपने मामा के घर पर गई थी। तब उसने अपने बड़े मामा पर भी रेप का केस दर्ज कराया था। यह जानकारी उसे छोटी मामी ने दी है। वह लड़की के साथ दो बार वृंदावन घूमने गया। तब उसके घरवाले भी साथ थे। उसने पत्नी बनकर शारीरिक संबंध बनाए हैं। जनवरी 2019 से 30 जुलाई 2019 तक के बीच लड़की से वाॅट्सएप पर हुई सारी चैट युवक के पास मौजूद है। आज पीड़ित ने डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स से मुलाकात की। डीएसपी ने पीड़ित से समस्या सुनी और उनकी शिकायत एएसपी को भिजवा जाँच का भरोषा दिया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!