Edited By Manisha rana, Updated: 04 Jun, 2026 02:13 PM

सोहना की पहाड़ कॉलोनी और पीर कॉलोनी में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। पर्यटन विभाग की जमीन पर बसाई गई अवैध कॉलोनियों को हटाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। 15 जेसीबी मशीनों और भारी पुलिस बल की...
सोहना (सतीश) : सोहना की पहाड़ कॉलोनी और पीर कॉलोनी में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। पर्यटन विभाग की जमीन पर बसाई गई अवैध कॉलोनियों को हटाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। 15 जेसीबी मशीनों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में लगातार तोड़फोड़ की जा रही है। मौके पर नोडल अधिकारी आर.एस. बाठ खुद कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं।
सोहना की पहाड़ कॉलोनी और पीर कॉलोनी में दूसरे दिन भी बुलडोजर गरजता रहा। प्रशासन द्वारा अवैध निर्माणों को हटाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। सुबह करीब 10 बजे से ही जेसीबी मशीनें कालोनी के अंदर अवैध रूप से बने मकानों और अन्य अवैध ढांचों को ध्वस्त करने में जुटी रहीं।
प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। तोड़फोड़ के दौरान होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद हैं। अगर हम डीटीपी आर.एस बाठ की माने तो हरियाणा पर्यटन विभाग की करीब साढ़े नौ एकड़ भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित कर ली गई थी। जिसको लंबे समय से चल रही कानूनी प्रक्रिया के बाद अब अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है।
वहीं नोडल अधिकारी आर.एस. बाठ की अगुवाई में चल रही इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने व सरकारी आदेशों का पालन करने की अपील की है। फिलहाल पहाड़ कॉलोनी और पीर कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। नोडल अधिकारी का कहना है कि शाम तक इस अवैध अतिक्रमण को हटा दिया जाएगा चाहे ओर जेसीबी मशीनें मंगवानी पड़े लेकिन देखना इस बात का होगा कि यह कार्यवाही शाम तक पूरी होती है या नहीं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)