Edited By Krishan Rana, Updated: 26 May, 2026 04:32 PM

हरियाणा पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों और अपराधियों के खिलाफ चलाए विशेष अभियान के तहत आज तहत महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी में
हरियाणा डेस्क : हरियाणा पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत आज तहत महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना नांगल चौधरी में तैनात हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र अपनी टीम के साथ जैनपुर मोड़ क्षेत्र में गश्त और नाकाबंदी पर मौजूद थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सोनू नामक व्यक्ति अपनी गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर निजामपुर की तरफ से नांगल चौधरी की ओर आ रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत निजामपुर-नांगल चौधरी मार्ग स्थित लुजोता मोड़ पर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध गाड़ी आते दिखाई दी, जिसने पुलिस को देखकर वाहन को पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने आरोपी को वाहन सहित पकड़ लिया।
कार की तलाशी ली तो 18 पेटी पव्वा, 3 पेटी बोतल और 1 पेटी अध्धा देशी शराब बरामद हुई। गिनती में कुल 900 पव्वे, 36 बोतलें और 24 अध्धे अवैध शराब पाए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)