Faridabad में चला पीला पंजा: अवैध कॉलोनी में गिराए 50 से ज्यादा मकान, 8 महीने पहले दिया था Notice

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Nov, 2024 11:32 AM

yellow paw came into action in faridabad

फरीदाबाद जिले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। यहां खेड़ी बेसलवा कॉलोनी के पास बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर बुल्डोजर चलाकर उसे गिरा दिया गया। यह कार्रवाई डिस्टिक टाउन प्लानर और नगर निगम की टीम ने की है।

फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। यहां खेड़ी बेसलवा कॉलोनी के पास बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर बुल्डोजर चलाकर उसे गिरा दिया गया। यह कार्रवाई डिस्टिक टाउन प्लानर और नगर निगम की टीम ने की है। जिसकी वजह से लोगों में रोष है और वे विरोध कर रहे हैं।  

जानकारी के मुताबिक डिस्टिक टाउन प्लानर राजिंदर शर्मा ने बताया कि लगभग 50 से 60 घरों को तोड़ा गया है। 1 साल पहले से यह अनऑथराइज्ड कॉलोनी बनाई जा रही थी। जिन लोगों ने यह कॉलोनी बसाई है और जो लोग पहले से यहां पर रहते हैं, उन लोगों को आठ महीने पहले ही नोटिस दिया जा चुका है। जब लोग नहीं माने तो प्रशासन को यह कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि एक साल पहले जब लोग यहां पर घर बना रहे थे, तब उन्हें समझाया भी गया था कि यहां पर दोबारा घर न बनाएं।

वहीं इस दौरान घर तोड़ने का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि उन्होंने डेढ़ साल पहले यहां पर जमीन खरीदी थी और अपना घर बनाया, ताकि उन्हें एक छत मिल सके। हमने मेहनत की कमाई से एक छोटा सा आशियाना बनाया और कुछ लोगों ने यहां आकर उसे तोड़ दिया। ये कॉलोनी वैध है या अवैध, हमें नहीं पता। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!