Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 08 May, 2026 08:05 AM

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर एंबियस मॉल के सामने महिला कैब चालक का रास्ता रोककर सरेराह मारपीट और बदसलूकी की गई। डीएलएफ फेज-तीन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर एंबियस मॉल के सामने महिला कैब चालक का रास्ता रोककर सरेराह मारपीट और बदसलूकी की गई। डीएलएफ फेज-तीन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से दिल्ली के बदरपुर निवासी रजनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली एनसीआर में कैब चलाने का काम करती है। मंगलवार शाम को वह दिल्ली से गुरुग्राम की ओर अपनी कैब लेकर दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी, तभी एंबियस मॉल के पास एक अनजान बाइक सवार ने अचानक से सामने बाइक उनकी गाड़ी के आगे लगा दी। अचानक बाइक सामने आने के कारण रजनी को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकनी पड़ी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि गाड़ी रुकते ही आरोपी ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। जांच अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की मोटरसाइकिल का नंबर और उसकी पहचान की जा सके। डीएलएफ फेज-तीन थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।