होटल में शोर करने से रोका तो मारपीट के बाद युवकों ने की तोड़फोड़, फिर लगा दी आग

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 Apr, 2026 09:17 PM

hotel owner beaten and set fire by three youth after dispute

पटौदी कोर्ट के सामने स्थित आर के होटल में कमरा लेने आए तीन युवकों द्वारा होटल मालिक के साथ मारपीट करने और वाहनों में आग लगा दी गई। युवकों ने न केवल होटल के ऑफिस में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत पर पटौदी थाने में मामला दर्ज...

गुड़गांव, (ब्यूरो): पटौदी कोर्ट के सामने स्थित आर के होटल में कमरा लेने आए तीन युवकों द्वारा होटल मालिक के साथ मारपीट करने और वाहनों में आग लगा दी गई। युवकों ने न केवल होटल के ऑफिस में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत पर पटौदी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, होटल मालिक कुलदीप यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अप्रैल की रात करीब आठ बजे होटल के रिसेप्शन पर उनका भाई विकास मौजूद था। उसी समय तीन युवक कमरा लेने के लिए आए। रूम बुकिंग के दौरान एक युवक ने अपनी आईडी जमा कराई, जिसकी पहचान बिजेंद्र निवासी खंडेवला (गुरुग्राम) के रूप में हुई।

 

बुकिंग के कुछ ही देर बाद तीनों युवक होटल में शोर-शराबा करने लगे। जब होटल मालिक कुलदीप ने उन्हें टोकने की कोशिश की, तो युवकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने कुलदीप को जान से मारने की धमकी दी और उनकी गाड़ी पर पत्थरबाजी कर शीशे तोड़ दिए। शुरुआती झगड़े के बाद आरोपी वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद वे फिर से होटल लौटे। इस बार आरोपियों ने होटल के ऑफिस में घुसकर टीवी तोड़ दिया और बाहर खड़ी स्कार्पियो कार व पास ही खड़ी बुलेट में आग लगा दी। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते दोनों वाहन जलकर राख हो गए। 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पटौदी शहर चौकी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना किया जा चुका है। होटल के सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण वारदात की फुटेज नहीं मिल सकी है, लेकिन आरोपी बिजेंद्र की आईडी पुलिस के पास है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!