‘हिन्दुस्तान में रहना है तो वंदे मातरम् गाना होगा’- वारिस पठान के बयान पर अनिल विज का पलटवार

Edited By Krishan Rana, Updated: 07 May, 2026 05:29 PM

if you want to live in india you have to sing vande mataram  anil vij s reto

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज फिर विभिन्न मुद्दों पर बोलते हुए कहा कि

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज फिर पंजाब के बम धमाकों के संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त मान के ब्यान पर कडी भर्त्सना व्यक्त करते हुए कहा कि ‘‘शराब पीकर काम करने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री का यह गैर-जिम्मेदाराना ब्यान है क्योंकि भगवन्त मान पूरी तरह से सत्ता और शराब के नशे में मदहोश हो गए हैं और गैर-जिम्मेदाराना ब्यान के लिए उन्हें अपनी सीट से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके अलावा, विज ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेन्दू अधिकारी के पीए की हत्या के संबंध में कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह गुण्डाराज मचाने वाले लोगों का भूत उतार देंगें और वहां पर शांति कायम कर देंगें। 

विज मीडिया कर्मियों द्वारा आज फिर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त मान द्वारा बम धमाकों के पीछे भाजपा का हाथ होने के संबंध में दिए गए ब्यान के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।  गैर-जिम्मेदाराना ब्यान के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री

भगवन्त मान को इस्तीफा देना चाहिए- विज

उन्होंने कहा कि भगवन्त मान मुख्यमंत्री के साथ-साथ गृह मंत्री है, और कह रहे है कि इसमें भारतीय जनता पार्टी का हाथ है। इसलिए वे इस बार को सिद्ध करें, अगर वे सिद्ध नहीं करते हैं तो गैर-जिम्मेदाराना ब्यान देने के कारण उन्हें अपनी सीट से त्यागपत्र दे देना चाहिए। 

4 मई को बंगाल के लोगों ने गुण्डाराज को खत्म करने का काम किया- विज

गत रात्रि पश्चिम बंगाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेन्दू अधिकारी के पीए की हत्या के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब श्री विज ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने गत 4 मई को बंगाल का गुण्डाराज खत्म करने का काम किया है और वहां की जनता ने 4 मई को भोग डाल दिया है और गुण्डाराज को खत्म कर दिया है। श्री विज ने कहा कि अब उस गुण्डाराज से जुडे हुए लोग उसी दिन से वहां पर आंतक मचाए हुए हैं। 

गृह मंत्री अमित शाह जी बंगाल में गुण्डाराज का भूत उतार देंगे, और वहां पर शांति कर देंगें’- विज  

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ‘‘हम तो कह रहे थे कि बंगाल का यह पहला चुनाव है जिसमें किसी की मृत्यु नहीं हुई लेकिन चुनाव के बाद भी यह दिन देखने पड रहे हैं’’। उन्होंने कहा कि ‘‘चिंता करने की जरूरत नही है, ऐसे लोगों का भूत उतारने के लिए हमारे पास हमारे गृह मंत्री अमित शाह जी है और उन्होंने पहले भी ऐसे लोगों का भूत उतारा है और वहां पर शांति कर देंगें और कोई सिर भी नहीं उठाएगा’’। 

संविधान निर्माताओं ने त्यागपत्र ने देने वाले राजनीतिज्ञ को हटाने का प्रावधान किया हुआ है- विज 

ममता बैनर्जी द्वारा सीएम पद न छोडे जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘प्रजातंत्र का तकाजा यह है कि हार को स्वीकार कर लेना चाहिए, लेकिन ममता बैनर्जी कहती है कि मैं त्यागपत्र नहीं दूंगी’’। उन्होंने कहा कि हमारे देश के संविधान निर्माताओं को इस बात का ज्ञान था कि भविष्य में ऐसे भी राजनीतिज्ञ आ सकते है, जो अपने पद से त्यागपत्र न दें। इसलिए हमारे संविधान निर्माताओं ने त्यागपत्र न देने वाले को हटाने का प्रावधान भी किया हुआ है। 

*म्मता बैनर्जी रफडबाज महिला, बेवजह रफड डाल रही- विज 

उन्होंने ममता बैनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘यह सबको पता है कि यह रफडबाज महिला है, और कोई न कोई रफड डालकर रखती है। जब तक ममता बैनर्जी का शासन रहा, तब भी ममता बैनर्जी ने रफड डालकर रखा, और अब भी यह बेवजह से रफड डाल रही है जबकि कानून के मुताबिक चलना चाहिए। जहां तक कोर्ट में जाने की बात ममता बैनर्जी कहती है तो यह हर व्यक्ति को अधिकार है इस पर हमें कोई ऐतराज नहीं है’’। 

आपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को सबक, अब सदियों तक उठने की हिम्मत नहीं कर सकेगा- विज                 

आपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि आज स्वाभिमान का दिन है, आज राष्ट्र के प्रति समर्पण का दिन है, आज आक्रोश का दिन है, भारत की शक्ति और सोच का दिन है। उन्होंने कहा कि आंतकवादी घटनाएं पहले भी होती थी, परंतु पूर्व की सरकारें उनको श्रद्धाजंलि देकर अपने डाªईंग रूम में चली जाती थी और इतिश्री कर देती थी कि हमारा दायित्व पूरा हो गया। लेकिन शेरदिल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उस परम्परा को बदला है, अगर छेडोगे तो छोडेंगें नहीं। उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया, कि शायद अब वह सदियों तक उठने की हिम्मत नहीं कर सकेगा और यह पैगाम है कि हिन्दूस्तान की तरफ कोई भी आंख उठाकर मत देखें। 

हिन्दूस्तान में रहना है तो वंदेमातरम गाना होगा - विज

AIMIM के नेता वारिस पठान का वंदे मातरम को लेकर विवादित बयान दिया है जिसमें- वंदे मातरम का सम्मान, लेकिन इसकी कुछ पंक्तियां इस्लाम में हराम है। इसलिए वंदे मातरम नही बोलूंगा...देखते है सरकार इसके लिए फाँसी देती है या उम्रकैद,--ब्यान के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘वंदे मातरम हमारा राष्ट्रीय गीत है, और राष्ट्रीय गीत का वहीं सम्मान है जो राष्ट्रगान का है। राष्ट्रीय गीत का अपमान करने वाले की वहीं सजा है जो राष्ट्रगान का अपमान करने वाले की है। हिन्दूस्तान में रहना है तो वंदेमातरम गाना होगा’’। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!