Edited By Isha, Updated: 07 May, 2026 08:10 AM

ओलंपियन विनेश फोगाट के गोंडा में कुश्ती को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नंदिनी नगर में होने वाले सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट से उनका
डेस्क: ओलंपियन विनेश फोगाट के गोंडा में कुश्ती को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नंदिनी नगर में होने वाले सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट से उनका कोई संबंध नहीं है। उनका कुश्ती से पुराना लगाव रहा है, हालांकि वर्तमान आयोजन में उनकी कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं है। उनका बेटा वर्तमान में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का अध्यक्ष है जैसे सवाल उठाए थे
आयोजन से मेरा सीधा संबंध नहीं
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि नंदिनी नगर में होने वाले सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट का प्रबंधन भारतीय कुश्ती संघ (WFI) देख रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि गोंडा के नंदिनी नगर को इसलिए चुना गया क्योंकि वहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल अवसंरचना (Infrastructure) मौजूद है। हालांकि, उन्होंने यह स्वीकार किया कि उनका बेटा वर्तमान में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का अध्यक्ष है, लेकिन खेल के प्रति उनका लगाव पुराना है।
हरियाणा दौरे का दिया हवाला
पूर्व सांसद ने बताया कि हाल ही में उनके हरियाणा दौरे के दौरान खिलाड़ियों ने बंद पड़ी ओपन रैंकिंग प्रतियोगिताओं को फिर से शुरू करने का सुझाव दिया था। इसी आधार पर भारतीय कुश्ती संघ ने 10 से 12 मई तक सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट आयोजित करने का निर्णय लिया है। बता दें कि 3 मई को विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर गोंडा में टूर्नामेंट आयोजित करने पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने खिलाड़ियों की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर चिंता व्यक्त की थी, जिस पर अब बृजभूषण शरण सिंह ने अपना पक्ष रखा है।