Edited By Isha, Updated: 07 May, 2026 08:05 AM

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले चार दिनों तक हुई बारिश के बाद अब वीरवार से मौसम साफ होने के आसार हैं। बारिश के कारण प्रदेश में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है लेकिन इसमें धीरे-धीरे बढ़ोतरी
हिसार: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले चार दिनों तक हुई बारिश के बाद अब वीरवार से मौसम साफ होने के आसार हैं। बारिश के कारण प्रदेश में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है लेकिन इसमें धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही। पिछले 24 घंटे में नूंह, पलवल, पानीपत और सोनीपत में हल्की बारिश दर्ज की गई जिससे तापमान में गिरावट बनी रही। पूरे प्रदेश में दिन का तापमान 32 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 से 8 डिग्री कम है।
मौसम विभाग के अनुसार 7, 8, 9 और 10 मई तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा। वहीं 10 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में फिर बदलाव आने की संभावना है। प्रदेश में रविवार से शुरू बारिश का सिलसिला बुधवार को थम गया।
अब मौसम शुष्क रहने से तापमान में धीरे-धीरे उछाल आएगा। बुधवार को दिन और रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। जहां तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए। वहीं यह 32 से 38 डिग्री के बीच रहा। सिरसा में सबसे अधिक 38.2 डिग्री, रोहतक में 37.5, गुरुग्राम में 36.7, हिसार में 35.9 और सोनीपत में 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।